Bhole Baba Ke Bhajan Lyrics | शिव भजन लिरिक्स संग्रह

भगवान शिव को समर्पित Bhole Baba Ke Bhajan Lyrics भक्तों के हृदय में भक्ति, शांति और आस्था का संचार करते हैं। सावन के पवित्र महीने में और महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तजन इन भजनों को गाकर भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं। यहाँ पर आपके लिए महादेव के लोकप्रिय भजन लिरिक्स दिए गए हैं जिन्हें आप श्रद्धा से पढ़ सकते हैं। 🌿🔱

शिव भजन लिस्ट

  1. बोल बम बम प्यारे बोल बम बम लिरिक्स
  2. मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी लिरिक्स
  3. हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ लिरिक्स
  4. डम डम डमरू बजाना होगा लिरिक्स
  5. शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ लिरिक्स
  6. भोले बाबा तेरी नौकरी सबसे बढ़िया है लिरिक्स

बोल बम बम प्यारे बोल बम बम लिरिक्स

बोल बम बम प्यारे बोल बम बम लिरिक्स
बोल बम बम प्यारे बोल बम बम लिरिक्स

बम बम बम बम बम बम बम बम,
जिंदगी में कुछ भी रहेगा नही गम,
बोल बम बम प्यारे बोल बम बम ॥

बड़े ही दयालु भोले कष्ट हर लेते है,
धन और माल से खजाना भर देते है,
चाहे बोलो हर हर चाहे बम बम,
बोल बम बम प्यारे बोल बम बम ॥

मेरे महांकाल की तो दुनिया दीवानी है,
भगतो को वर देते बड़े वरदानी है,
बाबा महाकाल सारे हर लेंगे गम,
बोल बम बम प्यारे बोल बम बम ॥

दास गणेश तेरे चरणों का दीवाना है,
भोले तेरे नाम का सहारा मुझे पाना है,
हर पल हर छण जपूँ बम बम,
बोल बम बम प्यारे बोल बम बम ॥

मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी लिरिक्स

मेरा भोला है भंडारी करे नंदी कि सवारी लिरिक्स
मेरा भोला है भंडारी करे नंदी कि सवारी लिरिक्स

मेरा भोला है भंडारी,
करे नंदी कि सवारी।

सबना दा रखवाला ओ शिवजी,
डमरूवा वाला जी डमरूवा वाला,
ऊपर कैलाश रेहंदा भोले नाथ जी,
धर्मियो जो तारदे शिवजी,
पापिया जो मारदा जी,
पापिया जो मारदा,
बड़ा ही दयाल मेरा भोले अमली,
ॐ नमः शिवाय शम्भो,
ॐ नमः शिवाय ॥

सर से तेरे बहती गंगा,
काम मेरा हो जाता चंगा,
नाम तेरा जब लेता, महादेवा,
मां पिया दे घरे ओ गोरा,
महला च रेहंदी,
जी महला च रेहंदी,
विच समसाना रहंदा भोलेनाथ जी।

हे शम्भु बाबा मेरे भोले नाथ लिरिक्स

हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ,
तीनो लोक में तू ही तू,
श्रद्धा सुमन मेरा, मन बेल-पतरी,
जीवन भी अर्पण कर दूँ,
हे शम्भु बाबा मेरे भोले नाथ ॥

जग का स्वामी है तू,
अंतरयामी है तू,
मेरे जीवन की,
अनमिट कहानी है तू,
तेरी शक्ति अपार,
तेरा पावन है द्वार,
तेरी पूजा ही मेरा जीवन आधार।

डम डम डमरू बजाना होगा लिरिक्स

डम डम डमरू बजाना होगा,
भोले मेरी कुटिया में आना होगा॥

सावन के महीने में हम बेल पत्ते लायेगे,
वही बेल पत्ते हम भोले को चढ़ायेगे,
थाली में फुल और चंदन होगा,
भोले मेरी कुटिया में आना होगा॥

सावन के महीने में हम गंगा जल लायेगे,
वही गंगाजल हम भोले को चढ़ायेगे,
फिर तो भजन और कीर्तन होगा,
भोले मेरी कुटिया में आना होगा॥

शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ लिरिक्स

शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ लिरिक्स
शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ लिरिक्स

शिव शंकर को जिसने पूजा,
उसका ही उद्धार हुआ,
अंत काल को भवसागर में,
उसका बेडा पार हुआ ॥

भोले शंकर की पूजा करो,
ध्यान चरणों में इसके धरो,
हर हर महादेव शिव शम्भू,
हर हर महादेव शिव शम्भू ॥

नाम ऊँचा है सबसे महादेव का,
वंदना इसकी करते है सब देवता,
इसकी पूजा से वरदान पातें हैं सब,
शक्ति का दान पातें हैं सब।

भोले बाबा तेरी नौकरी सबसे बढ़िया है लिरिक्स

भोले बाबा तेरी नौकरी
सबसे बढ़िया है सबसे खरी

तेरे दरवाजे की चाकरी
सबसे बढ़िया है सबसे खरी

हो हो भोले बाबा तेरी नौकरी
सबसे बढ़िया है सबसे खरी

जब से तेरा गुलाम हो गया
तब से मेरा भी नाम हो गया

वरना औकात क्या थी मेरी
सबसे बढ़िया है सबसे खरी

निष्कर्ष

ये सभी Bhole Baba Ke Bhajan Lyrics भगवान शिव के भक्तों के लिए अत्यंत प्रिय हैं। इन भजनों को गाने से मन को शांति मिलती है और भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। 🙏
यदि आप सच्चे मन से महादेव का स्मरण करते हैं, तो जीवन के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। 🔱✨

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top