भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। उनके भजन सुनने से मन को शांति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। 🙏
राम भक्तों के लिए यहाँ राम जी के 10 सबसे लोकप्रिय भजन लिरिक्स दिए गए हैं जिन्हें लोग बड़े प्रेम से गाते हैं।
इस लेख में भजनों के बोल बिल्कुल उसी रूप में दिए गए हैं ताकि आप आसानी से पढ़ सकें और गा सकें। 🎶
जरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है लिरिक्स

जरा देर ठहरो राम भजन लिरिक्स
जरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है
अभी हमने जी भर के देखा नही है ॥
कैसी घड़ी आज जीवन की आई ।
अपने ही प्राणो की करते विदाई ।
अब ये अयोध्या हमारी नहीं है ॥
माता कौशल्या की आंखों के तारे।
दशरथ जी के राज दुलारे ।
कभी ये अयोध्या को भुलाना नहीं है ॥
जाओ प्रभु अब समय हो रहा है।
घरों का उजाला भी कम हो रहा है ।
अंधेरी निशा का ठिकाना नहीं है ॥
राजा राम आइये प्रभू राम आइये भजन लिरिक्स

राजा राम आइये प्रभू राम आइये भजन लिरिक्स
राजा राम आइये प्रभू राम आइये,
मेरे भोजन का भोग लगाइये,
आचमनी अर्घा आरती यहाँ यही मेहमानी,
रुखी रोटी पाओ प्रेम से पियो नदी का पानी,
राजा राम आइये प्रभू राम आइये,
मेरे भोजन का भोग लगाइये
भूल करोगे यदि तज दोगे भोजन रुखी सुखे,
एकादशी आज मन्दिर में बैठे रहोगे भूखे,
हो राजा राम आइये प्रभू राम आइये,
मेरे भोजन का भोग लगाइये
जिस भजन में राम का नाम ना हो भजन लिरिक्स
जिस भजन में राम का नाम ना हो,
उस भजन को गाना ना चाहिए ॥
जिस माँ ने हम को जनम दिया,
दिल उसका दुखाना ना चाहिए -2
जिस पिता ने हम को पाला है,
उसे कभी रुलाना ना चाहिए,
जिस भजन में राम का नाम न हों,
उस भजन को गाना ना चाहिए ॥
चाहे पत्नी कितनी प्यारी ho,
उसे भेद बताना ना चाहिए -2
चाहे भाई कितना बैरी हो,
उसे राज़ छुपाना ना चाहिए,
जिस भजन में राम का नाम न हों,
उस भजन को गाना ना चाहिए ॥
चाहे बेटा कितना प्यारा हो,
उसे सिर पे चढ़ाना ना चाहिए,
चाहे बेटी कितनी लाडली हो,
घर घर में घुमाना ना चाहिए,
जिस भजन में राम का नाम न हों,
उस भजन को गाना ना चाहिए ॥
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार भजन लिरिक्स
राम नाम सोहि जानिये, जो रमता सकल जहान
घट घट में जो रम रहा, उसको राम पहचान
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार, उदास मन काहे को करे ।
नैया तेरी राम हवाले, लहर लहर हरि आप सँभाले ।
हरि आप ही उठावे तेरा भार, उदास मन काहे को करे ॥
काबू में मँझधार उसी के, हाथों में पतवार उसी के ।
तेरी हार भी नहीं है तेरी हार, उदास मन काहे को करे ॥
सहज किनारा मिल जायेगा, परम सहारा मिल जायेगा ।
डोरी सौंप के तो देख एक बार, उदास मन काहे को करे ॥
गर निर्दोष तुझे क्या डर है, पग पग पर साथी ईश्वर है ।
जरा भावना से कीजिये पुकार, उदास मन काहे को करे ॥
राम जी की सेना चली भजन लिरिक्स
पापियों के नाश को, धर्मं के प्रकाश को,
रामजी की सेना चली, रामजी की सेना चली,
श्री रामजी की सेना चली, रामजी की सेना चली,
हर हर महादेव,
पाप अनाचार में, घोर अन्धकार में,
एक नई ज्योति जली, एक नई ज्योति जली,
श्री रामजी की सेना चली, रामजी की सेना चली।
राम का ऐसा दीवाना दूसरा देखा नहीं
राम का ऐसा दीवाना दूसरा देखा नहीं,
दूसरा देखा नहीं दूसरा देखा नहीं ,
कहता है सारा ज़माना दूसरा देखा नहीं,
खोज सीता जी की लाये सोने की लंका जलाये,
धीर रघुवर को बंधाये दूसरा कोई देखा नहीं।
बनेंगे सारे बिगड़े काम प्रभु श्री राम को पूजो
बनेंगे सारे बिगड़े काम,
प्रभु श्री राम को पूजो,
यही विष्णु यही घनश्याम,
प्रभु श्री राम को पूजो ॥
ना होगी धुप की चिंता,
ना कोई भी फिकर होगी,
सुहानी होगी सुबहो शाम,
प्रभु श्री राम को पूजो ॥
घर आये राम लखन और सीता
घर आये राम लखन और सीता,
अयोध्या सुन्दर सज गई रे,
सुन्दर सज गई रे अयोध्या,
सुन्दर सज गई रे,
घर आये राम लखन और सीता,
अयोध्या सुन्दर सज गई रे ॥
सीता राम सीता राम कहिये
सीता राम, सीता राम, सीताराम कहिये
जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिये ॥
रघुपति राघव राजाराम
रघुपति राघव राजाराम,
पतित पावन सीताराम।
सीताराम सीताराम,
भज प्यारे तू सीताराम ॥
निष्कर्ष
राम जी के भजन केवल गीत नहीं बल्कि भक्ति का मार्ग हैं।
इन भजनों को सुनने और गाने से मन शांत होता है और भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है। 🙏✨
यदि आप श्रीराम के भक्त हैं, तो ये भजन आपके मन को अवश्य स्पर्श करेंगे। 💛
